फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Commissioner told arrangement for supply of drinking water

पेयजल की आपूर्ति के इंतजाम कर लें: कमिश्नर

Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Commissioner told arrangement for supply of drinking water
ललितपुर। मंडलायुक्त/ नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मियों में पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए अभी से आपूर्ति के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। जल संस्थान कैंप लगाकर वसूली का कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों का सहयोग लेकर वसूली के कार्य को कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के निर्धारित 71 प्रपत्रों पर जनवरी तक की प्रगति की समीक्षा बैठक की। एंटी भूमाफिया/अवैध खनन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस महीने एक प्रकरण में एफआईआर व एक वाहन सीज किया गया है। अवैध खनन के 94 मामलों में कार्रवाई की गई। निराश्रित गोवंश के लिए 15 गोवंश हैं, जिनमें कुल 23554 गोवंश संरक्षित हैं। खाद्यान्न वितरण में बताया गया कि जनपद में शहर में 52 व ग्रामीण क्षेत्र में 444 कुल 496 उचित दर की दुकानें संचालित हैं तथा सभी पर ई-पोश मशीन से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। इन दुकानों पर 286526 राशनकार्ड सबंद्ध हैं। आधारकार्ड प्रमाणीकरण के माध्यम से 230993 राशनकार्ड वितरित किए गए हैं। नगरीय क्षेत्र में मिट्टी के तेल का वितरण बंद किया जा चुका है। फीडिंग में जनपद प्रदेश में एक स्थान पर है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गांव में 02-02 सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी शीघ्रता से कराने को कहा। नई सड़कों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 40 नई सड़कों के लक्ष्य के सापेक्ष 17 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 313 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य प्राप्त है, जिसके सापेक्ष कुल 313 जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य रात की शिफ्ट में कराने को कहा। विद्युत पोलों पर दिन में जलने वाले बल्बों को व्यवस्थित करने को कहा। एक जनपद एक उत्पाद योजना में 102 आवेदन आए, जिसमें बैंकों द्वारा 62 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं तथा 16 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। योजना के खराब प्रगति पर आयुक्त ने उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए। राजस्व करों की वसूली धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त कर तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर संयुक्त विकास आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed