फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commissioner inspection, docter not found

मंडलायुक्त के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी मिले गैरहाजिर

Thu, 20 Feb 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
commissioner inspection, docter not found
हजारिया महादेव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा - फोटो : LALITPUR
तालबेहट। मंडलायुक्त सुुुभाषचंद्र शर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की सफाई, कुपोषण और पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के नोडल और प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे मंडलायुक्त का काफिला सीएचसी तालबेहट पहुंचा। उन्होंने सबसे पहले चिकित्सकों और कर्मचारियों की हाजरी के बारे में जानकारी ली। इस पर कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। बताया गया कि अभी सीएचसी के खुलने का समय नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने कुपोषण और पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली तो बताया कि मात्र एक बच्चा ही भर्ती है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। दंत चिकित्सक के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद वह मैटरनिटी विंग गए और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। वहां ग्राम कड़ेसराकलां से आई प्रसूता देवकी से से जानकारी ली। उसने बताया कि वह अपने वाहन से आई थी। उन्होंने आशाओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डा. प्रताप सिंह से जानकारी ली, सीएचसी परिसर को और अधिक साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीडीओ अनिल कुमार पांड़ेय, एसडीएम मोहम्मद कमर, डा. नितिन कंसौरिया मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से लिया स्पष्टीकरण
तालबेहट। मंडलायुक्त के तहसील मुख्यालय पर रुकने और एक स्वास्थ्य केंद का निरीक्षण करने की जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी मुकेश दुबे और प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र कुमार का निरीक्षण के समय मौजूद नहीं रहना और आपातकालीन सेवा दे रहे चिकित्सक डॉ. नितिन कंसौरिया के यूनिफार्म में नहीं मिलने पर सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने तीनों का स्पष्टीकरण मांगा है। कुपोषण केंद्र प्रभारी से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संपर्क करते हुए कुपोषण एवं पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed