फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commisinor taught student good touch and bad touch

स्कूल पहुंचे मंडलायुक्त ने बच्चों को सिखाया ‘गुड टच और बैड टच’

Fri, 19 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
commisinor taught student good touch and bad touch
प्राथमिक विद्यालय रजवारा अंग्रेजी माध्यम का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाध? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार की सुबह बिरधा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रजवारा अंग्रेजी माध्यम और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने स्मार्ट कक्षा का अवलोकन करने के पश्चात ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में जानकारी दी और प्रश्न पूछकर बच्चों के शैक्षिक स्तर को जाना। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के साथ विद्यालय आने और मास्क का इस्तेमाल करने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रजवारा अंग्रेजी माध्यम में पंजीकृत छात्रों की संख्या 290 के सापेक्ष 120 बच्चे उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि जय कुमार तिवारी, एसएससी अध्यक्ष, नीलम जैन, प्रधानाध्यापिका ने कंप्यूटर लैब तथा लाइब्रेरी का अवलोकन करवाया। सहायक अध्यापिका मंजू, नीता, ज्योति, रूपकांता, अर्चना वर्मा उपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय में कुल 262 बच्चे पंजीकृत पाए गए। निरीक्षण के दौरान कक्षा छह में पंजीकृत 72 बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति 26 बच्चों की रही। प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा सहित सभी 9 अध्यापक उपस्थित रहे। कक्षा छह की छात्राओं संजना, आराधना, साधना आदि से कमिश्नर ने गणित के प्रश्न, महाद्वीप, महासागर एवं स्वच्छता के बारे में प्रश्न पूछे जिनका छात्राओं ने संतोषजनक उत्तर दिया। निरीक्षण के समय केके सिंह उप जिलाधिकारी सदर, राम प्रवेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विनोद पटैरिया खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा, कुसुम उपाध्याय ग्राम विकास अधिकारी, रामदीन लेखपाल सहित क्षेत्रीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के पास गोबर देख ग्रामीणों को बुलाया
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजवारा के पास गोबर देख कमिश्नर ने ग्रामीणों को बुलाकर गोबर हटाने का निर्देश दिया। उपस्थित जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देशित किया कि उक्त आदेश का अनुपालन कराकर एक सप्ताह के भीतर अवगत कराना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात आयुक्त ने ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा की तथा योजनाओं से ग्रामीण पात्रों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed