फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Co-ordination, how educational programs run

सह समन्वय नहीं, कैसे चलें शैक्षिक कार्यक्रम

Thu, 06 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Co-ordination, how educational programs run
education lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में सह समन्वयकों की कमी खलने लगी है। इस समय जिले में चौदह सह समन्वयकों के पद खाली चल रहे हैं, जिसका विपरीत प्रभाव शैक्षिक कार्यक्रमों पर पड़ रहा है। खासकर शिक्षा सबका दायित्व को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को विषयवार शैक्षिक सपोर्ट प्रदान करने के मकसद से प्रत्येक ब्लाक में पांच विषयों के सह समन्वयकों को नियुक्त किया जाता है। इनमें से कइयों ने स्वेच्छा से पद छोड़ दिया है तो ब्लाक जखौरा के दो सह समन्वयकों पर हाल ही में प्रशासनिक कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

इस वजह से सह समन्वयकों की घटकर संख्या 21 रह गई है। सबसे ज्यादा नगर व जखौरा ब्लाक प्रभावित हैं। यहां केवल दो-दो सह समन्वयक ही कार्यरत रह गए हैं। इसके अलावा ब्लाक बिरधा में तीन, तालबेहट में चार, बार में चार, महरौनी में तीन, मड़ावरा में तीन सह समन्वयक तैनात हैं। महत्वपूर्ण यह है कि जिले के किसी भी ब्लाक में अंग्रेजी विषय का सह समन्वयक नहीं है। ऐसे में  शिक्षा सबका दायित्व, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में विभागीय अफसर मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कइयों को गंवाना पड़ा पद 
प्रत्येक ब्लाक में वरिष्ठ सह समन्वयक को बीआरसी का सह खातेदार बनाया जाता है। लेकिन, जिस को भी सह खातेदार बनने का मौका मिला है, उनमें से कइयों को सह समन्वयक का भी पद छोड़ना पड़ा है। इस फेर में ब्लाक जखौरा के तीन सह समन्वयक हटे हैं। वहीं, ब्लाक महरौनी में भी एक सह समन्वयक ने सह खातेदार का पद छोड़कर विद्यालय जाना पसंद किया है। उधर, ब्लाक बिरधा के एक सह समन्वयक डायट में संबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed