फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Clouds of dust rising from the roads...making life difficult for people

Lalitpur News: सड़कों से उठ रहे धूल के गुबार...लोगों का जीना दुश्वार

Thu, 02 May 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Clouds of dust rising from the roads...making life difficult for people
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शहर में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें, मलबा न उठाने से बना परेशानी का सबब
ललितपुर। शहर में हर घर जल नल योजना के तहत डाली जा रही पेयजल लाइनों के लिए जेसीबी से सीसी सड़कों की खोदाई की जा रही है। कार्यदायी संस्था पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को जस का तस छोड़ दे रही, जिससे सड़क पर पड़ा मलबा राहगीरों को परेशान कर रहा है। आलम यह है कि कहीं पर मिट्टी की धूल से लोग परेशान हैं तो कहीं सड़क पर पड़े मलबे के कारण जाम की स्थिति बन रही है। तालाबपुरा मुख्य मार्ग पर नहर की पुलिया को जेसीबी से तोड़कर लाइन डाल दी गई, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर पालिका क्षेत्र में तालाबपुरा मुख्यमार्ग, रामलीला मैदान से लेकर एचएम जैन मार्केट दिगंबर पैलेस तक और डैम रोड सहित कुछ अन्य सड़कों पर पानी की लाइन बिछाई जा रही है। कार्यदायी संस्था जलनिगम के ठेकेदार जेसीबी से सीसी सड़क को खोदकर लाइन डाल रहे हैं। इससे धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे राहगीरों व आसपास के रहने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेताओं का आरोप है कि लाखों की लागत लगाकर सीसी सड़कें बनी थीं लेकिन जेसीबी से खोदाई होने के कारण पूरी सड़क खराब हो रही है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने जहां पाइप बिछा दी है वहां ऊपर से उसको मिट्टी से ढक दिया जिससे धूल उड़ती रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

-------------
पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता परक मरम्मत कराना है। उनके कराए गए मरम्मत कार्य के मानकों की जांच कराई जाएगी। यदि लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।-अक्षय त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
व्यापारी नेताओं ने डीएम और चेयरमैन को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम अक्षय त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की। कहा कि धूल से आसपास रहने वालों और इन सड़कों से आवागमन करने वालों को दिक्कत हो रही है।

इसके अलावा बिजली कटौती के कारण नागरिकों एवं व्यापारियों का जीवन दुष्कर होता जा रहा है। उन्होंने व्यापार मंडल के सभी साथियों एवं समाजसेवी संस्थाओं से अपील कि इस भीषण गर्मी में बाजारों में पेयजल की व्यवस्था हेतु मिट्टी के घड़े रखवा कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। इस दौरान महामंत्री अनिल जैन अंचल, अशोक अनोरा, उपेंद्र एंजेल, राजेंद्र गुप्ता, कमल कुमार सोनी, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed