फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Choupal commotion, accused of indecency on DM

चौपाल में हंगामा, डीएम पर अभद्रता का आरोप

Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Choupal commotion, accused of indecency on DM
chaupaal news lalitpur - फोटो : demo
जिलाधिकारी रूपेश कुमार द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर बिल्ला गांव में लगाई गई चौपाल के दौरान हंगामा हो गया। कोटेदार की शिकायत किए जाने के दौरान एक युवक ने जिलाधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं, डीएम ने मारपीट किए जाने से इंकार किया है। हंगामे के बीच जिलाधिकारी के वहां से लौटने पर नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सशक्त गांव विकसित प्रदेश कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डा रूपेश कुमार ग्राम बिल्ला में चौपाल लगाने पहुंचे। वह ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। गांव की महिलाएं कोटेदार की शिकायतें कर रही थीं। इसी दौरान गांव में रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने भी कोटेदार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। डीएम के सुरक्षा कर्मी ने युवक को पीछे कर दिया, लेकिन वह रुका नहीं। उसने तेज आवाज में अपनी बात रखनी शुरू कर दी। डीएम ने युवक को शालीनता से बात करने की सलाह दी। इस दौरान सुरक्षा कर्मी ने युवक को धक्का दे दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच हंगामा हो गया। 
विज्ञापन

युवक ने डीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। युवक का साथ देते हुए गांव के लोगों ने भी नारेबाजी की। यह देख कर डीएम वहां से लौट आए। उनके जाने के बाद ग्रामीणों ने बिल्ला-बानपुर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सदर बल्देव सिंह, बानपुर थानाध्यक्ष निगवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप  लगाया कि चौपाल में पार्टी विशेष को वोट देने की बात भी कही गई है। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
ग्राम बिल्ला में चौपाल के दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा था, इसी बीच एक युवक बार- बार महिलाओं के बीच घुस रहा था। सुरक्षा कर्मी ने उस युवक को दूर किया। इस बीच युवक हंगामा करने लगा। युवक के सभी आरोप निराधार हैं। मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। दिन में दर्जनों कोटेदार की शिकायतें आती हैं, बिल्ला कोटेदार की शिकायत भी सुनी जा रही थी। इसी बीच युवक ने हंगामा काटा।  डा रूपेश कुमार,  जिलाधिकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed