फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children will be tested Educational Talent

बच्चों का परखा जाएगा शैक्षिक टैलेंट

Tue, 29 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
 Children will be tested Educational Talent
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे के तहत जिले के 39 परिषदीय प्राइमरी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता और टैलेंट परखा जाएगा। इसके लिए होने वाले सर्वे की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य ने बीटीसी प्रशिक्षुओं एवं आठ शिक्षकों को सौंपी है। सर्वे 29 नवंबर से एक दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के तमाम प्रयास हो रहे हैं। इसकी हकीकत जानने के उद्देश्य से स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे कराया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने इसका जिम्मा डायट को सौंपा है। डायट प्राचार्य जेपी राजपूत ने तीन दिन चलने वाले सर्वे के लिए बीटीसी प्रशिक्षुओं व विभिन्न ब्लाकों के आठ शिक्षकों को चुना है। इस दौरान हर कक्षा के 1700 बच्चों की गुणवत्ता परखने के साथ विद्यालय सूचना प्रपत्र, विद्यार्थी सूचना प्रपत्र व शिक्षक सूचना प्रपत्र भरे जाएंगे। बीटीसी प्रशिक्षुओं की एक से तीन कक्षा में दो-दो की टीम बनाई गई है। वहीं, कक्षा चार व पांच में तीन-तीन बीटीसी प्रशिक्षुओं की टीम गठित की गई है। वहीं, शिक्षक हरिश्चंद्र नामदेव, अरविंद सिंह चौहान, नंदराम, मनोज कुमार, जूली, अमृता लोहिया, निशांत असाटी, विशाल गुप्ता को तीन से चार विद्यालयों के निरीक्षण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। तीन दिन के सर्वे की शुरुआत 29 नवंबर से हो रही है। 
विज्ञापन


डायट प्राचार्य जेपी राजपूत ने बताया कि इस सर्वे में नगर, बिरधा व तालबेहट ब्लाक के 13-13 प्राथमिक स्कूलों को लिया गया है। अगले चरण में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे का ब्योरा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed