{"_id":"66835a57538cc34f7c0124f4","slug":"child-dies-two-hours-after-injection-family-members-create-ruckus-by-keeping-dead-body-outside-clinic-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-117055-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: इंजेक्शन लगने के दो घंटे बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने क्लीनिक के बाहर शव रख किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: इंजेक्शन लगने के दो घंटे बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने क्लीनिक के बाहर शव रख किया हंगामा
विज्ञापन
- सीएमओ ने मामले की जांच के लिए भेजी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी (ललितपुर)। बांसी में एक क्लीनिक में उपचार के दौरान चार साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक के सामने शव रखकर हंगामा किया और डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम भी भेजी।
थाना बार अंतर्गत ग्राम हनुपुरा निवासी अंश पुत्र प्रानसिंह (04) को बुखार आ रहा था। सोमवार को बांसी स्थित एक क्लीनिक पर परिजन बच्चे को लेकर आए। उपचार के बाद सुबह नौ बजे बच्चे को वापस घर ले गए। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। सुबह 11 बजे परिजन बच्चे का शव लेकर क्लीनिक पहुंचे। चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंच एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने दो सदस्यीय टीम मौके पर भेजी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -
क्लीनिक के पंजीयन का नहीं हुआ नवीनीकरण
जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. अर्जुन लाल ने बताया कि क्लीनिक का वर्ष 2021 में पंजीयन किया गया था। तब से अब तक पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया गया है। इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
-- -
कस्बा बांसी में इलाज के बाद बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। मौके पर टीम भेजी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ।