फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Charging station will soon be built in the depot for electric buses

Lalitpur News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो में जल्द बनेगा चार्जिंग स्टेशन

Thu, 30 Jan 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Charging station will soon be built in the depot for electric buses
ललितपुर। जल्द ही विभिन्न मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। परिवहन निगम ने रोडवेज डिपो में बसों के चार्ज होने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सर्वे हो गया है। अप्रैल तक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के डिपो का भवन बनकर तैयार है। कुछ माह पहले कार्यदायी संस्था ने भवन हस्तांतरित भी कर दिया है, लेकिन बसों के संचालन में रूट परमिट बाधा बना रहा है। विभाग ने 16 रूटों पर तीन दर्जन से अधिक परमिट के लिए आवेदन किया था। इसकी प्रक्रिया मुख्यालय पर चल रही है। परमिट प्रक्रिया में देरी होने के चलते परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीते माह प्रदेश स्तर पर हुई बैठक में इलेक्ट्रिक बस के संचालन की स्वीकृति मिल गई थी। अब विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का कार्य कंपनी द्वारा किया जाना है। मार्च तक स्टेशन स्थापित कर दिया जाएगा। अप्रैल तक बसों के संचालन किया जाएगा। ये बसें झांसी-ललितपुर व जनपद के विभिन्न कस्बा के लिए चलेंगी। संवादस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed