{"_id":"6aa5ae342a77ffbf6408ea02","slug":"case-registered-against-seven-in-laws-including-the-husband-over-the-death-of-a-pregnant-woman-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-163008-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गर्भवती की मौत के मामले में पति सहित सात ससुरालियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गर्भवती की मौत के मामले में पति सहित सात ससुरालियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
ललितपुर। गर्भवती महिला की 4 सितंबर को ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के मामले में मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग करते हुए पिटाई करने के आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मध्य प्रदेश के थाना दिगौड़ा अंतर्गत ग्राम विघा निवासी भैयालाल ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसने अपनी पुत्री नीतू की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व रामदयाल निवासी ग्राम गुंदरापुर महरौनी के साथ की थी। शादी के बाद उसकी पुत्री अपने पति के साथ रह रही थी। 30 अगस्त को उसकी पुत्री नीतू की सास यशोदा, ननद राजाबेटी, ननदोई अजय निवासी ग्राम बछरई, धर्मेंद्र निवासी ग्राम कैलगुवां, जेठ दौलत, पति रामदयाल, ननदोई काशीराम निवासी धौलपुरा ने मिलकर बाइक की मांग को लेकर पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। उस समय उसकी पुत्री गर्भवती थी। पिटाई के चलते उसे गंभीर चोटें आई थी। उक्त घटना की जानकारी उसकी पुत्री नीतू ने उसे दी थी। इसके बाद वह और पुत्री का पति इलाज कराने के लिए ग्वालियर ले गए थे। यहां इलाज के दौरान 4 सितंबर की रात को नीतू की मौत हो गई। तहरीर में मृतका के पिता ने आरोपियों के द्वारा की गई पिटाई से पुत्री और उसके गर्भस्थ बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ महरौनी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चिकित्सकों के पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से होना पाया था। मामले की जांच की जा रही है।