फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case against 16 named and 30 unknown for blocking the road

Lalitpur News: सड़क जाम करने में 16 नामजद और 30 अज्ञात पर केस

Mon, 19 Aug 2024 04:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Case against 16 named and 30 unknown for blocking the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर के सामने प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 16 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बानपुर में तैनात उपनिरीक्षक पंकज माथुर ने तहरीर देते हुए बताया कि नौ अगस्त की रात करीब नौ बजे वह थाने पर मौजूद थे। ग्राम कुआगांव निवासी रमेश लोधी की मौत एक दिन पूर्व अज्ञात कारण के चलते हुई थी। कुआगांव के रामलखन, शंकर, मुलायम सिंह, राघवेंद्र सिंह, मंगल सिंह, नेकपाल सिंह, वीर सिंह, महेश सिंह, प्रकाश सिंह आदि और 30 अन्य लोगों ने थाने के सामने बानपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। जाम में फंसे बच्चों, महिलाओं व लोगाें में अफरा तफरी का माहौल था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed