फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Camps will be organized at the block level for recruitment to the post of security guard.

Lalitpur News: सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती के लिए ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर

Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized at the block level for recruitment to the post of security guard.
ललितपुर। मध्य प्रदेश के नीमच की निजी कंपनी की ओर से जनपद के ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती करने के लिए जनपद में सात प्लेसमेंट कैंप आयोजित होंगे। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस 350 रुपये व यूनिफार्म फीस 10000 रुपये के अलावा अन्य कोई व्यय नहीं देना होगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा यादव ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप विकासखंड के सभाकक्ष में सुबह 10ः30 से 3 बजे तक आयोजित होंगे। 23 जून को विकास खंड मड़ावरा में, 24 जून को महरौनी में, 25 जून को बार, 27 जून को जखोरा, 29 जून को तालबेहट, 30 जून को बिरधा और 1 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी इन स्थानों पर 10वीं की अंकसूची की फोटो कॉपी, दो फोटो एवं चयनित अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपए प्रोस्पेक्ट फार्म का देना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर देखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed