फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Caesar deliveries stalled in District Women's Hospital

जिला महिला अस्पताल: एक माह में 47 प्रसूताएं हो गई सीजर प्रसव के अभाव में रेफर

Fri, 07 Oct 2022 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Caesar deliveries stalled in District Women's Hospital
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से प्रसूताओं को करीब एक माह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 30 अगस्त को इकलौती स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया, लेकिन कोई नई तैनाती नहीं हो सकी। 47 सीजर प्रसव वाली महिलाएं रेफर हो चुकी हैं। वे सभी मंहगे दाम चुका कर प्रसव कराने को मजबूर हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों को एक दशक बाद भी मानक अनुरूप चिकित्सक नहीं मिल पाए हैं। यहां पर जिला अस्पताल हो या ब्लॉक व ग्राम स्तरीय अस्पताल, सभी जगहों पर चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। महिलाओं के सीजर प्रसव की सुविधा समूचे ग्रामीण क्षेत्र में नहीं थी। ऐसे में महिलाएं जिला महिला अस्पताल में प्रसव करा रहीं थीं। अब अस्पताल में एक माह से सीजर प्रसव की सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो गईं है। प्रसव को आ रहीं महिलाओं की जांच के बाद सामान्य प्रसव किए जा रहे हैं। हाईरिक्स व सीजर प्रसव वाली महिलाओं को रेफर किया जा रहा है। ऐसे में कई निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहीं हैं तो कुछ मेडिकल कॉलेज झांसी जा रहीं हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार एक माह में 47 प्रसूताओं को सीजर प्रसव की सुविधा के अभाव में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उपचार की सेवाएं तक हो गईं प्रभावित
जिला महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के अभाव में ओपीडी सेवाएं तक प्रभावित बनी हुई है। यहां पर दो सामान्य चिकित्सक हैं। इनमें एक अटैच हैं। इसके अलावा दो बीएएमएस चिकित्सक अटैच हैं। यहां पर आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ न होने से सामान्य बीमारी का उपचार तो मिल रहा है, लेकिन गंभीर या कोई अन्य दिक्कत होने पर इलाज बेहतर नहीं है। ऐसे में निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन माह में यह रही स्थिति
माह - सामान्य प्रसव - सीजर
मई - 401 - 39
जून - 458 - 52
जुलाई - 552 - 42
अगस्त - 624 - 52
सितंबर - 452 - 00
अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ को बीते माह स्थानांतरण के चलते रिलीव किया गया था, तब से अब तक नई चिकित्सक नहीं आईं हैं। ऐसे में सीजर प्रसव बंद चल रहे हैं। शासन को पत्राचार किया गया है। चिकित्सक मिलते ही नियुक्त कर सुविधा दी जाएगी।- डॉ. मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed