{"_id":"5818f2414f1c1b0e5743651e","slug":"bull-will-also-appear-in-the-helmet-or-else-cancel-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भी दिखेंगे हेलमेट में, वरना कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भी दिखेंगे हेलमेट में, वरना कटेगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
traffic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने यातायात से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार-विमर्श किए। उन्होंने कहा कि इस बार यातायात माह का सख्ती से पालन किया जाएगा। सिपाहियों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसका उल्लंघन होने पर उनके चालान काटे जाएंगे।
शहर में यातायात की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग स्थल की है। पुरानी सदर तहसील चौराहे से लेकर घंटाघर व वीर सावरकर चौक से मवेशीबाजार तक व तालाबपुरा मार्ग पर वाहन पार्किंग के लिए कोई स्थल उपलब्ध नहीं है। इससे स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन पार्किंग स्थल की यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, इस समस्या को यातायात माह के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान व समय-समय पर जिला प्रशासन के पास रखा जाता है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल पाया है। दिनोंदिन बढ़ती वाहनों की संख्या व आबादी के कारण समस्या और भी जटिल होती जा रही है। मंगलवार को यातायात माह के शुभारंभ में एक बार फिर इस व्यापारी संगठनों व आम नागरिकों द्वारा वाहन पार्किंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पार्किंग स्थल के अभाव में कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के चार पहिया वाहन भी घंटाघर परिसर पर सड़क के बीचों-बीच खड़े रहे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष मनमोहन ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को खुली चुनौती दी है कि हर वर्ष की तरह इस बार औपचारिकता नहीं चलेगी। यदि इस वर्ष शहर के मुख्य बाजार में वाहन पार्किंग स्थल की व्यवस्था नहीं की गई तो अगले वर्ष यातायात माह का उनके संगठन व व्यापारियों द्वारा बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़की द्वारा नगर पालिका भवन के बेसमेंट में बने पार्किंग स्थल को सार्वजनिक तौर पर उपयोग करने की बात रखी, जिसपर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने यह साफ कर दिया कि यह नगर पालिका की पार्किंग सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कांपलेक्स में 70 से अधिक दुकानदार व करीब 150 कर्मचारी हैं, ऐसी स्थिति में पार्किंग स्थल पर अन्य वाहनों को रखने के लिए जगह नहीं बचती है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में ऐसे अनेकों निजी कांपलेक्स व मार्केट हैं जिनके वाहन पार्किंग स्थल को दुकानों के रूप में उपयोग किया जा रहा है, वाहन पार्किंग के लिए जगह ही नहीं बची है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने वाहन पार्किंग स्थल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, नपा अध्यक्ष, यातायात प्रभारी व नियत प्राधिकारी मिलकर जिलाधिकारी के साथ बैठक कर जल्द से जल्द इस समस्या को स्थायी निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।
सख्ती से चलाया जाएगा अभियान
इस दौरान सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने कहा कि बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल जाने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह पुलिस सिपाही भी क्यों न हों। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं सड़क हादसा होता है, तो पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस के आने का इंतजार न करें, यह समय गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। इसलिए समय न गंवाते हुए तत्काल किसी साधन से घायल को अस्पताल तक पहुंचाएं। वहीं शहर में देर शाम तक स्थानीय चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर तैनात पुलिस टीम द्वारा चेतावनी अभियान चलाया गया, इस दौरान पुलिस ने दो पहिया सवार लोगों को हेलमेट लगाने के सलाह दी और साथ ही यह चेतावनी भी दी कि बुधवार से बिना हैलमेट के दो पाहियां वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।