फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSA office is not clean after that DM upset

बीएसए कार्यालय परिसर में गंदगी पर भड़के कमिश्नर

Fri, 15 Nov 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
BSA office is not clean after that DM upset
बीएसए कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लिपिक से बात करते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर और शौचालय गंदगी मिली व कार्यालय में नियुक्ति पत्रावली से संबंधित अलमारी का लॉक खराब मिलने पर उन्हाेंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने छह वर्ष से एक ही पटल पर जमे लिपिक के कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर परिसर सहित समस्त कक्षों, पटलों, अलमारियों, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर एवं शौचालयों में गंदगी पाई गई। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यालय में नियमित रुप से सफाई कराने के निर्देश दिए। विद्यालयों में जूता-मोजा, पाठ्य पुस्तक, स्वेटर, स्कूल बैग तथा मिड डे मील वितरण की जानकारी ली। बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मिड डे मील के लिए शासन से 316.05 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 311.08 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं एवं 4.97 लाख रुपये की धनराशि शेष है। रसोइयों का अप्रैल 19 तक का मानदेय का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय लिपिक ज्ञानेंद्र बाबू कोई कार्य करते हुए नहीं पाए गए। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि ज्ञानेंद्र बाबू छह वर्षों से कार्यरत हैं। आयुक्त ने बीएसए को निर्देश दिए कि ज्ञानेंद्र बाबू के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। नियुक्ति पत्रावली से संबंधित अलमारी का अवलोकन करना चाहा, लेकिन अलमारी का लॉक खराब था। आयुक्त ने अलमारी की मरम्मत कराने एवं अभिलेखों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। सेवानिवृत्त कर्मचारी हरनारायण पुरोहित ने बताया कि उन्हें जिस लिपिक से काम है, वह अनुपस्थित हैं। बीएसए को कर्मचारी की शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त झांसी चंद्रशेखर शुक्ला, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed