फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   brutal murder of woman by stone pelting in lalitpur

खौफनाक वारदात: पत्थर से कूचकर ससुरालियों ने महिला की ली जान, फिर शव को ऐसी जगह लगाया ठिकाने, देखने वाले रह गए दंग

Mon, 09 May 2022 03:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 May 2022 03:55 PM IST
सार

महिला के पति, देवर व सास-ससुर ने खेत पर ले जाकर उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। गांव वालों ने शव को पड़ा देखा। सूचना पर विवाहिता के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
brutal murder of woman by stone pelting in lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

ललितपुर के बानपुर थाना क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जिसमें पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को पत्थर के कूचकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना बानपुर थाना क्षेत्र के गंगचारी गांव की है। जिसमें माया के पति महेश और उसके देवर व सास-ससुर ने खेत पर ले जाकर उसकी पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद माया का शव कुएं में फेंक दिया। देर शाम को ग्रामीणों ने उसके शव को कुएं में पड़ा देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतका के पति, सास, ससुर व देवर पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिस पर बानपुर पुलिस ने मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार के आधार पर चारों आरोपियों पर हत्या के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed