फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bring improvement in CM dashboard matter, otherwise action will be taken: DM

सीएम डैश बोर्ड मामले में लाएं सुधार, वरना होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 18 Feb 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bring improvement in CM dashboard matter, otherwise action will be taken: DM
जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रदेश के अन्य जिलों को पछाड़ते हुए जनपद पहला स्थान पाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि को आगे भी बरकरार रखने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने खराब स्थिति वाले विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

समीक्षा के दौरान ग्रामीण पेयजल आपूर्ति की खराब स्थिति पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण पर नाराजगी जाहिर करते हुए अगले माह में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। नगर में पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट गिन्नोटबाग में प्राचीन वृक्षों के संरक्षण में लापरवाही पर पर्यटक अधिकारी से नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने सीएमआईएस पोर्टल व जनपद के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, सीवीओ डॉ. भगवान सिंह, बीएसए रणवीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed