फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   brilliant practitioner will be rewarded

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को दिए पुरस्कार

Tue, 26 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
brilliant practitioner will be rewarded
मतदाता दिवस पर युवती को प्रमाण पत्र देते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार और अन्य। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस-2021 के तहत सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों, मतदाताओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई। उधर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका खरे द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित गीत की प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा। जिलाधिकारी ने बताया गया कि प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस मतदाताओं को उनके मताधिकार का बोध कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसमें क्षेत्र में एक जनवरी को18 वर्ष पूर्ण करने वाले लोगों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाते हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सभी मतदाताओं से कहा कि वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्य उद्देश्य नये मतदाताओं को जागरुक करना है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही डूडा विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, जिला उद्योग केंद्र की ओर से टूलकिट, युवा कल्याण विभाग की ओर से खिलाड़ियों को खेल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को सिलाई मशीन, कृषि विभाग की ओर से कृषकों को तिरपाल, स्प्रेयर, स्प्रिंकलर मशीन और तीन ट्रैक्टरों की चाभी प्रदान की गई।

जीआईसी में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

जीआईसी में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित लोग।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed