{"_id":"60a579378ebc3ed2b04e063b","slug":"brick-makers-rain-crisis-taldehate-news-jhs1952400118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ईंट भट्टा कारोबारियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ईंट भट्टा कारोबारियों को नुकसान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बस्तगुवां में साफ- सफाई करते सफाईकर्मी।
- फोटो : LALITPUR
कड़ेसराकलां/तालबेहट। बुधवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। बारिश को किसानों ने लाभकारी बताया है। किसानों का कहना है कि बारिश से खेत फसल के लिए अच्छी तरह तैयार हो जाएंगे। वहीं, ईंट भट्टा कारोबारियों को बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
मौसम इस समय पल-पल अपना रूप बदल रहा है। कभी धूप निकल आती है और कभी बादल छा जाते हैं। बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ था लेकिन शाम को मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। इस बारिश से किसानों के खेत में पानी भर गया। बारिश ने गांवों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। नालियाें में कूड़ा भरा होने के कारण गांव की गलियों में पानी भर गया। उधर, इस बारिश से जहां किसान काफी प्रसन्न हैं वही जायद की फसल पैदा करने वाले और ईंट भट्टा लगाने वालों का काफी नुकसान हो गया।
खेती के हिसाब से यह पानी किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। पानी बरसने के बाद अब खेतों की जुताई हो जाएगी और अच्छी तरह से खेत खेती के लिए तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
- देव सिंह यादव
एकाएक पानी गिरने से हम लोग कच्ची ईटों और भट्टे को तिरपाल से नहीं ढक पाए। जिससे ईटा बनाने वालों का काफी नुकसान हो गया है।
- महेश प्रजापति, ईट निर्माता

ग्राम पंचायत बस्तगुवां को सैनिटाइज करता कर्मचारी।- फोटो : LALITPUR

जाखलौन में पंजाब नेशनल बैंक के सामने लाइन में लगे लोग। कोविड प्रोटोकाल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग क?- फोटो : LALITPUR