{"_id":"6116b4d08ebc3edf9925b1ad","slug":"boy-died-by-snake-bite-taldehate-news-jhs20188711","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से किशोर की मौत, झाड़-फूंक में लगे रहे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से किशोर की मौत, झाड़-फूंक में लगे रहे घरवाले
विज्ञापन
Snake.jpeg
- फोटो : Snake.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पवा निवासी चैनू सहरिया के 17 वर्षीय पुत्र की सांप के डसने से मौत हो गई। इस दौरान घरवाले उसे सीधे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। कोई फायदा नहीं मिलने पर वह लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम पवा निवासी चैनू सहरिया का 17 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बबीना थाना के अंतर्गत एक गांव में अपनी बहन के यहां गया था। वहां उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घरवाले उसे लेकर तुरंत ओझा के पास पहुंच गए। जहां झाड़-फूंक के बाद भी कोई फायदा नहीं मिला। उधर, धर्मेंद्र की हालत और बिगड़ गई। यह देखकर घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से घर में मातम छा गया।
बाद में परिजन उसे लेकर गांव में आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ऐन नाग पंचमी के त्योहार पर गांव के किशोर की मौत से गांव के सभी लोग दुखी थे। मृतक के पिता चैनू सहरिया ने बताया कि घर के सभी लोग पूजा-पाठ में व्यस्त थे। तभी यह घटना हो गई। धर्मेंद्र तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था।