{"_id":"5f0772638ebc3e6360136b77","slug":"body-found-on-tree-murder-claim-by-father-lalitpur-news-jhs1711560169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
ded body
- फोटो : ded body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावनी में खेत में स्थित पेड़ पर एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक के पिता ने कुछ लोगों पर पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
ग्राम दावनी निवासी हुकुुम सिंह (24) पुत्र शिवप्रसाद लोधी बुधवार की सुबह करीब दस बजे खेत पर गया था, इसके बाद उसने दोपहर करीब तीन बजे खेत के पास मंदिर पर खाना खाया, लेकिन वह शाम को घर नहीं लौटा। रात्रि में जब वह नौ बजे तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो उसका शवपेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी जाखलौन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
मृतक के पिता शिवप्रसाद लोधी ने बताया कि गांव के ही दो लोग उसकी बहू को परेशान करते थे। इस मामले की शिकायत पुलिस में की थी, इसके बाद राजीनामा हो गया था, फिर भी यह लोग नहीं माने। पिता ने आरोप लगाया कि बीती रात उसके पुत्र को मारकर नीम के पेड़ पर टांग दिया। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम दावनी में युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला है। जानकारी करने पर पता चला कि पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण उसने फांसी लगाई है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
- जसवंत सिंह, थानाध्यक्ष जाखलौन।