फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BLO showed zero status of name change and removal, commission caught mistake

Lalitpur News: बीएलओ ने नाम बदलने और हटाने की स्थिति की दिखाई जीरो, आयोग ने पकड़ी गलती

Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BLO showed zero status of name change and removal, commission caught mistake
ललितपुर। जिले में विधानसभा चुनाव से पहले चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ ने जमकर मनमानी की। लखनऊ स्तर पर इसकी समीक्षा की गई, तो पाया गया कि कई बीएलओ ने पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दौर में अपने क्षेत्र में काम किया और कई ने मतदाताओं के नाम बदलने और हटाने के फार्म शून्य दिखाकर पोर्टल पर अपलोड करा दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ ने ऐसा करने वाले बीएलओ से पांच-पांच फार्म जमा कराने के लिए कहा है। साथ ही प्रमाणपत्र भी मांगा है।
विज्ञापन

जिले में फरवरी में हुए विस चुनाव से पहले दिसंबर में निर्वाचन आयोग ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलवाया था। इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधित करने का काम किया गया। मगर बीएलओ ने इसमें जमकर मनमानी की। आयोग को इसे लेकर शिकायतें मिलीं, तो लखनऊ स्तर से समीक्षा की गई। जिसमें जिले में हुए काम की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। समीक्षा में पाया गया कि बीएलओ ने अपने बूथ क्षेत्र में नाम संशोधन और नाम हटाने के फार्म शून्य दिखाए हैं। जिसे पोर्टल पर अपलोड भी करा दिया गया।
विज्ञापन

इसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी बीएलओ की तहसील स्तर पर समीक्षा की जाए। साथ ही बीएलओ को मिले नाम बदलने, हटाने और जोड़ने के सभी फार्म पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बीएलओ ने नाम हटाने और बदलने की स्थिति शून्य दिखाई है, उनसे पांच-पांच फार्म जमा कराए जाएं। साथ ही बीएलओ से प्रमाणपत्र भी लिया जाएगा कि उनकी बूथ सीमा में कोई भी नाम हटाने और बदलने का काम शेष नहीं है। हालांकि जिला स्तर पर अफसर तहसील के ऑपरेटरों को गलती का जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ से नाम बदलने और हटाने के नाम काफी प्राप्त हुए हैं। लेकिन तहसील स्तर पर ऑपरेटर ने इनको पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। ऐेसे में अधिकांश बूथों पर नाम बदलने और हटाने की श्रेणी में शून्य प्रदर्शित हो रहा है। इन फार्मों को जल्द अपलोड किया जाएगा।
- गुलशन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed