फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Blind turn on the Jamni River, accidents are happening every day, people are breathless

Lalitpur News: जामनी नदी पर बना अंधा मोड़, रोज हो रहे हादसे, लोग दम रहे तोड़

Sat, 01 Apr 2023 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Blind turn on the Jamni River, accidents are happening every day, people are breathless
सिलावन(ललितपुर)। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर छपरट गांव के पास जामनी नदी पुल पर अंधा मोड़ हादसों का सबब बन रहा है। बीते तीन महीने में यहां हुए पांच हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि कई घायल हो गए हैं। इसके बाद भी प्रशासन ने अंधे मोड़ पर संकेतक नहीं लगवाए हैं।
विज्ञापन

तहसील महरौनी क्षेत्र के ललितपुर-महरौनी मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों को आवागमन होता है। गांव छपरट के पास जामनी नदी पर बना पुल नीचा होने के चलते बारिश का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता था। इससे यहां आवागमन ठप हो जाता था। इसलिए यहां पर नए पुल का निर्माण कराया गया। निर्माण के दौरान पुल की सड़क को सीधा न करके तीव्र मोड़ बना दिया गया। अब यह मोड़ लोगों की जान ले रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अंधा मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं तीन महीने में कई वाहन चालकों को जान से हाथ धोना पड़ा। जबकि कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। हादसों के बाद भी लोक निर्माण विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। इससे लोगों में रोष है। 000
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना एक: 15 जनवरी की शाम 5.30 बजे छपरट पुल के मोड़ पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। इस घटना से दोनों बाइक सवार गत पुत्र सूरज और दिलीप रावत पुत्र अयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया था।
0000
घटना दो: 16 जनवरी को जामनी नदी के पुल से नीचे बने अंधे मोड़ पर ट्रैक्टर से एक बाइक टकरा गई। जिसमें गांव बंट निवासी लक्ष्मण पुत्र काशीराम एवं ग्राम समोगर निवासी रामदास पुत्र भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना तीन: 29 मार्च को आमौरा खेरो निवासी गोविंद यादव पुत्र अमान सिंह यादव महरौनी से डीजल लेकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। छपरट पुल के नीचे अंधे मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

सेतु निगम ने मुआवजा बचाने के चक्कर में पुल के रास्ते को सीधा न बनाते हुए उसमें अंधा मोड़ दे दिया। जो हर रोज दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। इससे कई लोगों की जान चली गई। - प्रकाश


छपरट नदी पर बने पुल के नीचे अंधे मोड़ को सीधा करना जरूरी है। जब से पुल पर आवागमन शुरू हुआ है, तब से मोड़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं। - संतोष

बोले जिम्मेदार
ललितपुर-महरौनी मार्ग पर छपरट गांव के समीप पुल के अंधे मोड़ के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि रास्ता सीधा करने में दो-तीन मकान आ रहे हैं। जल्द ही इसका निस्तारण कराकर रास्ता सीधा करा दिया जाएगा। -डॉ. रवि प्रताप सिंह, एसडीएम, महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed