फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Black will work bandaging teacher

काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे शिक्षक

Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Black will work bandaging teacher
bandaging teacher, lalitpur news - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक में एक अप्रैल को काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए शिक्षक कर्मचारियों को एक मंच पर आना होगा।
विज्ञापन


रविवार को कंपनी बाग में बैठक के मुख्य अतिथि मो. अजमल खान ने कहा कि पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। उन्होंने काला दिवस मनाने में सभी शिक्षक व कर्मचारियों से सहयोग का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में विनोद निरंजन ने कहा कि पुरानी पेंशन के मामले में राज्य अपने अनुसार निर्णय ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, केरल में पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


इसी तर्ज में यूपी में भी शिक्षक, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। विशिष्ट अतिथि शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग लंबे समय से चल रही है। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सभी एकजुट होना होगा। लखन लाल आर्य ने कहा कि एक अप्रैल 2016 को पुरानी पेंशन समाप्त होने के 11  वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके मद्देनजर इस दिन को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में श्याम बिहारी, राजपाल सिंह यादव, हाकिम सिंह यादव, रामकुमार निरंजन, घनेंद्र सिंह परमार, बाबू सिंह राठौर, शुभांशु अवस्थी, अनंत तिवारी, नीरज द्विवेदी, अनिल शर्मा, अनिल त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार जैन, सत्येंद्र जैन, परशुराम निरंजन उपस्थित रहे। आभार रामरक्षपाल सिंह राजपूत ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed