{"_id":"57781e964f1c1bd24979b994","slug":"black-out-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मुहल्लों व डेढ़ सौ गांवों में ‘ब्लैक आउट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मुहल्लों व डेढ़ सौ गांवों में ‘ब्लैक आउट’
lalitpur
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलैक्ट्रीसिटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे बाईपास स्थित ओसीबी मशीन में तेज ब्लास्ट के साथ आग लग गई। धमका इतना जोरदार था कि सब स्टेशन में लगे खिड़की दरवाजे टूट गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग से छह फीडरों से जुड़े डेढ़ सौ ग्रामों व नगर के सात मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। मसौरा में लगे एक ट्रांसफार्मर हुए ब्लास्ट से आए फाल्ट के कारण यह हादसा हुआ।
बाईपास स्थित 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर दो के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के कल्यानपुरा, मसौरा कलां, खितवांस, कालोनी निवाई, निवाई, मसौरा खुर्द, व नदनवारा फीडरों के माध्यम से शहर के मुहल्ला चौबयाना, खिरकापुरा, रामनगर, नदीपुरा, आजादचौक, नारायणपुरा, पठापुरा के अलावा करीब डेढ़ सौ गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात 8.50 बजे मसौरा बैरियर पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारियां छूटने लगीं और तेज आवाज के साथ फट गया। इसके प्रभाव से बाईपास सब स्टेशन में स्थापित कालोनी-निवाई फीडर की ओसीबी मशीन ट्रिप हो गई। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ व अन्य मौजूद दो कर्मियों द्वारा जैसे में मशीन के पास पहुंचे, तभी अचानक मशीन में से आग निकलने निकलने लगी। यह देख वह तीनों कर्मी सब स्टेशन से जैसे ही बाहर निकले, कि मशीन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि सब स्टेशन के दो गेट के दरवाजे चौखट से टूटकर बाहर निकल गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए। गेट के दरवाजे विद्युत कर्मियों पर जा गिरे। ओसीबी मशीन के फटने से अन्य फीडरों की ओसीबी मशीनों में भी कार्बन आ गया और सभी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। एसएसओ ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। जिस पर एसडीओ व अवर अभियंता मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों द्वारा देर रात में करीब ढाई बजे शहर के फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी।
सुबह होने पर विद्युत कर्मियों द्वारा सभी ओसीबी मशीनों के पुर्जे निकालकर कार्बन को साफ किया गया। इससे शहरी फीडर भी दिन भर बंद रहा। शनिवार की देर शाम तक मशीनों को ठीक करने का कार्य जारी था।
विज्ञापन
बॉक्स
इन गांवों की रही आपूर्ति ठप
मशीनों में खराबी होने के कारण कल्यानुपरा फीडर के अंतर्गत ग्राम गोगला, हरपुरा, खोंखरा, पटराई, कचनौंदा, गुगरवारा, मिर्चवारा, कल्यानपुरा, टोड़ी, टपरियन और खितवांस फीडर के अंतर्गत ग्राम छिल्ला, टेनगा, भैंसाई, घुटाइ, खड़ेरा, मसौरा, रघुनाथपुरा, मिर्चवारा, खजुरिया, जामुनधाना, बजरिया, चढऱऊ, पटसेमरा एवं नदनवारा फीडर के अंतर्गत ग्राम नदनवारा, रोंड़ा, अमरपुर, चंदेरा, चक महरौनी, खजरा, टोड़ी, देवरान आदि समेत डेढ़ सैकड़ा गांवों में बीस घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार की देर शाम तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी थी।