फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp and sp are same- satish mishra

भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू : सतीश मिश्रा

Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
bjp and sp are same- satish mishra
राज्यसभा सांसद को माला पहनाते लोग - फोटो : LALITPUR
भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू : सतीश मिश्रा
विज्ञापन

ललितपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में एनकाउंटर के नाम पर ब्राह्मणों की हत्याएं कराई जा रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, हर दो घंटे में एक महिला से दुष्कर्म की घटनाएं हो रहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसी सरकार के खिलाफ ब्राह्मण समाज एकजुट हो रहा है। वह शनिवार को मैरिज गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 हुए विधान सभा चुनाव में अन्य जातियों के अलावा ब्राह्मणों ने भाजपा पर भरोसा कर उन्हें सत्ता की चाबी सौंपी लेकिन सरकार बनते ही ब्राह्मणों का उत्पीड़न शुरू हो गया। एनकाउंटर के नाम पर ब्राह्मणों की हत्याएं कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रायबरेली, बिकरू, इलाहाबाद, लखनऊ सहित अन्य जनपदों में रहने वाले असरदार ब्राह्मणों के एनकाउंटर करा दिए गए। हाथरस में दलित की बेटी की किस तरह से हत्या हुई, यह मामला किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन ब्राह्मणों के एनकाउंटर कराने के बाद उन्हें बदमाश बताया जा रहा है उनमें कुछ के घरों की दशा देख कर बताया जा सकता कि क्या वह बदमाश थे।
विज्ञापन

वह बोले कि महोबा में व्यापारी को पहले धमकी दी गई बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया गया। कहा कि भाजपा ब्राह्मण से ही नहीं अन्य वर्गों से भी झूठ बोलकर सत्ता में पहुंची है। महंगाई के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के अलावा वनस्पति तेलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय कानून के द्वारा कानून का राज चलता था। बोले कि इधर, दोनों दलों की सरकारों ने ब्राह्मण को यथोचित सम्मान नहीं दिया। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों दल एक सिक्के के दो पहलू हैं। इससे पहले सांसद सतीश मिश्रा को ब्राह्मण समाज व पार्टी के लोगों ने फूल माला पहनाकर और गदा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, कार्यक्रम संयोजक लीलाधर दुबे कुल्लू महाराज, पूर्व चेयरमैन तालबेहट पीएन लिटौरिया, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार,विनोद अवस्थी, सूर्यप्रकाश विजुआ, सुमित चौबे, रामरुद्र सांडिल्य, कैलाश मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा, अखिल लिटौरिया, रितिक दुबे, सोनू दुबे, तिलक राज कौशिक, हैप्पी बाजपेयी, नीरज शास्त्री, माधव सुनील चौबे, केके गंगरेले, मोहित पांडे आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम व विनोद अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट जिताने के लिए 30 फीसदी वोट जुटाना होगा
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 16 फीसदी ब्राह्मण है लेकिन सीट जिताने के लिए 30 फीसदी वोट जुटाना होगा। इसीलिए बसपा के साथ जुड़ने से 23 फीसदी दलित व पिछड़ा वर्ग सहित अन्य वर्गों का वोट मिल जाने से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए आप सभी को संकल्प लेना होगा।
----------------
कार्यक्रम स्थल पर लगे भगवान परशुराम के जयकारे
संगोष्ठी का शुभारंभ सांसद ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान आचार्यों ने मंत्रोच्चारण किया। समर्थकों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाकर माहौल बनाने की कोशिश की।
--------
ब्राह्मणों को बसपा में मिला सम्मान
सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों को बसपा में सम्मान मिला है। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कहा कि बसपा ने पिछले चुनावों में जहां ब्राह्मण प्रत्याशियों को उतारा था उनमें से कई सीटें भाईचारा समीकरण से जीत गई। मंत्रिमंडल में नकुल दुबे सहित 15 ब्राह्मण विधायकों को मंत्री बनाया गया। अफसरों से लेकर अन्य पदों पर ब्राह्मणों की नियुक्त कर उन्हें सम्मान देने का काम मायावती ने किया।
---------
हमारा विधायक कैसा हो कुल्लू महाराज जैसा हो.. नारे लगाए गए
कार्यक्रम स्थल पर हमारा विधायक कैसा हो कुल्लू महाराज जैसा हो के नारे सुनकर ही माहौल बदलने लगा तभी मंच से उठे एक नेता ने कहा कि वह लोग किसी का नाम लेकर नारे न लगाए यह उचित नहीं होगा। यहां सांसद के विचारों को सुनकर उस पर चिंतन मनन करें और घर जाकर अपने आसपास के लोगों से भी इस पर चर्चा कर पार्टी के विचारों से अवगत कराए।
---------
बजट के अभाव में संस्कृत विद्यालयों पर लग रहा ताला
सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि सरकार संस्कृत को बढ़ावा देने के दावे तो कर रही है लेकिन इसी सरकार के कार्यकाल में पहले से चल रहे संस्कृत विद्यालयों में बजट कम होने के कारण ताले पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार बनने पर धा र्मिक स्थलों पर भी सुधारा जाएगा।

-------
अयोध्या में नहीं हो रहा विकास, सरकार कर रही गुमराह
सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि विचार संगोष्ठी के शुभारंभ से पहले उन्होंने अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन किए लेकिन वहां जो विकास के दावे किए जा रहे वह हकीकत में नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा श्रीराम मंदिर के नाम पर 10 हजार करोड़ रुपये संग्रह कर चुकी है लेकिन उससे क्या काम हो रहा वह दिख नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर मुद्दा बनाकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed