{"_id":"5844750c4f1c1b0e2fa868fc","slug":"bird-postmartem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद हुई चिड़ियों का कराया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामद हुई चिड़ियों का कराया गया पोस्टमार्टम
lalitpur
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
पक्ष्ाि
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। एक ओर प्रदेश में दो से चार दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय बर्ड फेस्टिबल मनाया जा रहा है, वहीं लोगों ने साइबेरियन पक्षी का शिकार आरंभ कर दिया है। शनिवार को चार पक्षियों का शिकार किया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक किशोर के पास से इन पक्षियों को बरामद कर लिया है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस समय जनपद के विभिन्न बांधों पर हजारों विदेशी पक्षी मौजूद हैं। दो दिसंबर को वन विभाग ने पक्षियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से बर्ड वाचिंग डे मनाया। इस दौरान नागरिक व बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों की अठखेलियां देखीं। वहीं दूसरी ओर शिकारियों ने इन पक्षियों को मारना शुरू कर दिया है।
शनिवार को ग्राम कचनौदाकलां निवासी रतन कुशवाहा ग्राम घटवार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा। इसके बाद उसने गोविंद सागर बांध पर जाकर साइबेरियन चार पक्षियों का शिकार किया। इसी दौरान शिकार की सूचना ललितपुर रेंजर को मिल गई। उन्होंने वन दरोगा कमलापत त्रिपाठी व वन रक्षक उमराव को मौके पर भेजा। शिकारी को चार चिड़ियों के साथ पकड़ लिया गया। चारों पक्षी साइबेरिन थे जिससे विभागीय अफसरों में खलबली मच गई। उन्होंने मृत चिड़ियों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।