फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Biometric attendance will now be mandatory for everyone at the medical college.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में अब सबकी लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Wed, 26 Aug 2026 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance will now be mandatory for everyone at the medical college.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में अब सभी कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से लगेगी। इसमें आने व जाने की उपस्थिति दर्ज करना होगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों के फिंगरप्रिंट अपलोड कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक सितंबर से नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब तक प्रोफेसरों व जेआर और एसआर की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल, चतुर्थ श्रेणी, आउटसोर्सिंग कर्मियों की मैन्युअल उपस्थिति चल रही थी। ऐसे में कुछ कर्मचारियों के समय पर नहीं आने की शिकायतें मिल रही थीं। कॉलेज में व्यवस्था को सुधारने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसमें सभी कर्मचारियों को आने व जाने पर बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करना होगी। इसी उपस्थिति के आधार पर सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सभी नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, चतुर्थ श्रेणी, आउटसोर्सिंग कर्मियों की फिंगर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने बताया कि बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होने से अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही भी तय होगी। साथ ही, कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed