फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bikes accident a people dead, three injurd

बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 01 Aug 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bikes accident a people dead, three injurd
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम मैनवारा के पास तीन बाइकों की आपस में भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम जफरा निवासी बालकिशन (35) बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे किसी काम से महरौनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइकें उसकी मोटरसाइकिल से टकरा गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, उसकी बाइक से टकराने वाली दो बाइकों पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से सभी को उपचार के लिए महरौनी के अस्पताल में भिजवाया गया। चिकित्सकों ने बालकिशन को मृत घोषित कर दिया। एक बाइक पर सवार ग्राम सैदपुर निवासी रामदयाल सोनी व लकी एवं दूसरी बाइक पर सवार ग्राम सोंरई निवासी जमुना प्रसाद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed