फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike-riding youth killed in truck collision, brother-in-law injured

ट्रक की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, जीजा-साले घायल

Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding youth killed in truck collision, brother-in-law injured
अंकित लोधी (फाइल फोटो)। - फोटो : LALITPUR
ट्रक की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, जीजा-साले घायल
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलगुवां चौराहा स्थित हाईवे एनएच 44 पर शनिवार की शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर ही सवार जीजा साले घायल हो गए।

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर निवासी अंकित लोधी (21) महेंद्र सिंह लोधी अपने चाचा भोपाल निवासी महेंद्र सिंह लोधी पुत्र फूलचंद और मोहल्ला पिसनारीबाग निवासी रामसागर पुत्र अमृत लोधी के साथ बाइक से ग्राम कल्याणपुरा जा रहा था। अभी वह शहर के कैलगुवां चौराहा स्थित हाईवे पर ही पहुंचे थे तभी झांसी से सागर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकित लोधी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामसागर की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, महेंद्र का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। अंकित के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा अंकित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और उसकी परीक्षा चल रही थी। मृतक दो भाई व एक बहन में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed