फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies in accident, companion seriously injured

Lalitpur News: हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल

Mon, 08 Apr 2024 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, companion seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी अनुराग प्रजापति (28) शनिवार को अपने गांव के मनोज (28) के साथ बाइक से ललितपुर आया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। वे गांव के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार अनुराग व मनोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे स्थित खदान में गिर गए। रात भर दोनों वहीं पड़े रहे। रविवार सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजरे तो उन्हें खदान में पड़े देखा। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज को भर्ती कर लिया। मृतक दो बहन-दो भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र-एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed