{"_id":"67bf6794813e62311705470a","slug":"bike-collides-with-roadside-pillar-driver-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130446-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़क किनारे खंभे से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़क किनारे खंभे से टकराई बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। चालक की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम चौका निवासी रानू सेन (24) मंगलवार रात शादी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से ललितपुर आ रहा था। उसके साथ गांव के ही दो दोस्त रोहित (19) व भागचंद (18) भी थे। ग्राम कुआंघोषी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रानू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, रोहित व भागचंद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके एक पुत्र है।