{"_id":"58bf0eeb4f1c1bec43dc46f1","slug":"balancing-on-transformer-will-relieve-overload","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर बैलेंसिंग देगा ओवरलोड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पर बैलेंसिंग देगा ओवरलोड से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर बैलेंसिंग देगा ओवरलोड से राहत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों पर कनेक्शनों की बैलेंसिंग गर्मियों में ओवरलोड से राहत देगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने खाका तैयार है।
जनपद में चार उपखंड विद्युत कार्यालय के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब सात सौ से अधिक विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति की जाती है। गर्मियों के दिनों में हर माह दर्जनों ट्रांसफार्मर ओवरलोड में खराब हो जाते हैं। इसका कारण विभाग द्वारा अधिकांश ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक विद्युत कनेक्शन जारी होना है। पूर्व में जिन ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से कम कनेक्शन जारी हुए थे, उनमें अब आए दिन नये कनेक्शन तो जारी कर दिए जा रहे हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता या फिर नए ट्रांसफार्मर समय से स्थापित नहीं किए जाते हैं। इसके चलते ऐसे कई ट्रांसफार्मर ओवरलोड में कभी भी धड़ाम बोल जाते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बिजली विभाग ने इस बार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्णय के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर क्षमता के अनुरूप कनेक्शनों के बैलेंसिंग करने की योजना भी तैयार की है। विद्युत अधिशासी अभियंता गौरव कुमार के निर्देश पर उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर बैलेंसिंग का कार्य शुरू कर दिया है साथ ही ट्रांसफार्मरों का मैंटीनेंस भी किया जा रहा है।