फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Automatic gate will be installed in Jamni Dam at a cost of four and a half crores

Lalitpur News: जामनी बांध में साढ़े चार करोड़ की लागत से लगेंगे ऑटोमेटिक गेट

Fri, 21 Jul 2023 01:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Automatic gate will be installed in Jamni Dam at a cost of four and a half crores
बांध से निकली दो नहरों के गेट भी लगेंगे गेट
विज्ञापन

अभी बांध के गेट मजदूर खोलते हैं हाथों की मदद से
फोटो-33
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के सबसे बड़े बांधों में गिने जाने वाले जामनी बांध के गेट अब हाथ से खोलने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यहां पर 4.50 करोड़ की लागत से ऑटोमेटिक गेट लगाए जाएंगे। इसके साथ बांध से निकली दो नहरों के गेट भी ऑटोमेटिक होंगे। मानसून सीजन समाप्त हो जाने के बाद इन्हें लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जामनी नदी पर वर्ष 1973 में जामनी बांध का निर्माण हुआ था। बांध की जल भंडारण क्षमता 92.87 एमसीएम है। इसमें सिंचाई के लिए 67 एमसीएम पानी आरक्षित है। बांध में निर्धारित जलस्तर से अधिक पानी पहुंच जाने पर निकासी के लिए बांध में छह गेट लगे हुए हैं। यह सभी गेट मैनुअल हैं और इन्हें कर्मचारियों को हाथों से खोलना पड़ता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

जामनी बांध के इन मैनुअल गेटों के स्थान पर 4.50 करोड़ रुपये की लागत से गेटों को ऑटोमेटिक किया जाएगा। इसके लिए अभी सिंचाई विभाग में निविदा प्रक्रिया चल रही है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो जाने और मानसून सीजन गुजर जाने के बाद बांध में ऑटोमेटिक गेट लगाए जाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बांध से 230 किलोमीटर लंबी दो नहरे निकली हैं। जिससे किसानों की फसल की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाता है। लेकिन, बांध के पास लगे नहरों के गेट भी काफी खराब है और इनसे पानी रिसता रहता है। इन दोनों नहरों के गेटों को भी ऑटोमेटिक किया जाएगा।

------
जामनी बांध में अभी तक मैनुअल गेट लगे हुए है। अब इनके स्थान पर 4.50 करोड़ की लागत से ऑटोमेटिक गेट लगाए जाएंगे। इसमें दोनों नहरों के गेट भी शामिल है। अभी निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मानसून सीजन के बाद काम करवाया जाएगा।
इं. सलमान खान, सहायक अभियंता सिंचाई खंड
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed