{"_id":"68acb6d96b467468e8077e42","slug":"attempted-robbery-in-bank-shutter-locks-broken-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-141497-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैंक में चोरी का प्रयास, शटर के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैंक में चोरी का प्रयास, शटर के ताले तोड़े
विज्ञापन
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। चोरों ने नाराहट थाना अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास किया। ताले काटने के साथ सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द में पंजाब नेशनल बैंक है। शुक्रवार रात चोरों ने बैंक के शटर में लगे तालों को काट दिया। सेंट्रल लॉक तोड़कर वह बैंक के अंदर चले गए, लेकिन लॉकर खोलने व तोड़ने में नाकाम रहे।
माह का चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक दो दिन बंद रहा था। सोमवार को जब कर्मचारी पहुंचे तो यहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मेन गेट अंदर से लाॅक मिला। शाखा प्रबंधक के कहने पर बैंककर्मी महेंद्र दीवार पर चढ़ा और अंदर जाकर लॉक खोला। बैंक के शटर खुले मिले। मीटर के तार कटे पाए गए और सीसीटीवी कैमरा गायब मिला। नाराहट पुलिस मौके पर पहुंची। निरीक्षण में सब कुछ सही मिला और कोई चीज व रुपया चोरी नहीं गया था। एएसपी कालू सिंह, सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास स्थित मकानों, भवनों सहित दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। दो चोरों को चिह्नित करने की बात कही जा रही है। दोनों चोर बैंक के अंदर करीब एक घंटा तक रहे। पहचान छुपाने के लिए सिर पर कैप, मुंह पर रूमाल बांधे हुए थे।
विज्ञापन
सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।