{"_id":"67ba1a2deb0422621c037b04","slug":"at-a-liquor-party-friends-attacked-him-with-a-stick-and-killed-him-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130180-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शराब पार्टी में दोस्तों ने डंडे से हमलाकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शराब पार्टी में दोस्तों ने डंडे से हमलाकर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
ललितपुर। गोविंद सागर बांध से निकली नहर में युवक की हत्या उसके ही दोस्तों ने शराब पार्टी के दौरान की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगी है।
मोहल्ला नदीपुरा निवासी अमर यादव (32) 18 फरवरी को चार दोस्तों विनोद कुशवाहा, रवि कुशवाहा, नीतेश यादव और कालू कुशवाहा के साथ अपनी भैंस खोजने गया था। लेकिन, वह लौटा नहीं। 21 फरवरी की सुबह ग्राम मऊमाफी के पास से गुजरे गोविंद सागर बांध की नहर में अमर का शव मिला था। उसके माथे पर घाव थे। उसका एक पैर टूटा हुआ था। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अमर के चारों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस सहित एसओजी-सर्विलांस टीम को निर्देश दिए थे। पुलिस टीमों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार अमर की हत्या शराब पार्टी के दौरान डंडा से हमला करके की गई थी। पुलिस टीम अभी पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। संवाद