फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   As the weather changes, the number of cold and cough patients increases.

Lalitpur News: मौसम के करवट लेते ही बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज

Tue, 10 Mar 2026 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
As the weather changes, the number of cold and cough patients increases.
चिकित्सकों ने सावधानी बरतने व पौष्टिक आहार लेने दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। गर्मी के कारण लोग जरा भी ठंडे पानी व ठंडी चीजों का उपयोग कर रहे हैं तो वे सर्दी और जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन इस बीमारी से पीड़ित 70 से 80 मरीज आ रहे हैं।
मौसम में अचानक बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंडक के कारण जिले में सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खांसी, जुकाम, गले में खराश और हल्के बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरल संक्रमण जल्दी फैलता है। मेडिकल कॉलेज में तैनात फिजीशियन डॉ. पवन सूद का कहना है कि मौसम बदलने के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े पहनें। ठंडा पानी और ठंडी चीजों का सेवन कम करें। उन्होंने बताया कि गुनगुना पानी पीना, पौष्टिक आहार लेना और पर्याप्त नींद लेना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यदि तीन-चार दिन तक खांसी, जुकाम या बुखार बना रहे तो चिकित्सक से परामर्श जरूर लें और बिना सलाह के दवाइयों का सेवन न करें। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 200 मरीजों की ओपीडी में इस बीमारी से ग्रस्त करीब 70-80 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
सुबह-शाम ठंडी हवा से करें बचाव
गुनगुना पानी पीने की आदत डालें
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed