{"_id":"672a7e4d28c80ce48209d275","slug":"as-soon-as-winter-hits-cough-cold-and-fever-patients-increase-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-123489-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सर्दी के दस्तक देते ही बढ़े खांसी-जुकाम, बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सर्दी के दस्तक देते ही बढ़े खांसी-जुकाम, बुखार के मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की कतार लग रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में आने वाले लगभग 50 फीसदी मरीज इन्हीं समस्याओं के हैं।
इन दिनों तेज धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है तो शाम होते ही हल्की सर्दी लग रही है। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व रात में न्यूनतम 17 डिग्री तक पहुंच रहा है। जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 400 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें आधे मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं।
चिकित्सकों के अनुसार लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। ओपीडी में आ रहे लगभग 200 मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी की समस्या है। डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि सर्दी से बचाव करें। शाम को ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि हल्की सर्दी बढ़ने से ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब तक जहां ओपीडी में 20 मरीज आ रहे थे, वहीं अब 40 तक आ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पंजीकरण कक्ष की खिड़की के बाहर लंबी कतार लगी रही। मरीज आधे घंटे के इंतजार के बाद पर्चा बनवा सके। इसके बाद ओपीडी के बाहर आधा घंटा से एक घंटे तक बैठना पड़ा।
-- -
दवा वितरण की एक खिड़की कर दी बंद
मेडिकल कॉलेज के दवा वितरण कक्ष में तीन खिड़कियां हैं। एक-एक खिड़की महिला और पुरुषों के लिए है तो एक वृद्धजन, सरकारी कर्मचारी व आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए है। दो खिड़कियां पुरुष व महिलाओं की संचालित हो रही हैं। बीच की खिड़की से दवा वितरण बंद कर दिया गया। वृद्धजनों को कतार में लगने से समस्या हो रही है।
-- -- --
ओपीडी में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीपी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मौसम में हो रहे परिवर्तन से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
- डॉ. अंबिका दुबे, फिजिशियन