फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   As soon as summer arrived, the load on the feeders increased by 20 amperes

Lalitpur News: गर्मी आते ही 20 एम्पियर तक बढ़ा फीडरों पर लोड

Thu, 27 Mar 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
As soon as summer arrived, the load on the feeders increased by 20 amperes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी आते ही फीडरों पर लोड बढ़ने लगा है। एक महीने में ही 10 से 20 एम्पियर लोड बढ़ गया, जो कुछ दिनों में और भी बढ़ जाएगा। बिजली विभाग ने लोड पर नियंत्रण के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, फीडरों काे दो भागों में बांटने के साथ ही केबल बदलने और अनुरक्षण का कार्य कराया। इससे फीडरों पर लोड बढ़ने से मशीनों व ट्रांसफार्मरों पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गल्ला मंडी स्थित उपकेंद्र से दस फीडरों के माध्यम से आधे से अधिक शहर को बिजली दी जाती है। जबकि, बाकी शहर को बिजली आपूर्ति नझाई बाजार स्थित सब स्टेशन से की जाती है। गल्ला मंडी स्थित उपकेंद्र में स्थापित फीडरों पर हर बार गर्मियों में ओवरलोड रहता था, लेकिन इस बार बिजली विभाग ने ओवरलोड से बचाव के लिए इस सब स्टेशन पर पांच एमवीए की जगह दस एमवीए का टांसफार्मर स्थापित कराया। इसके साथ ही यहां फीडर तीन को दो भागों में बांटकर बिरारी राशन फीडर नया शुरू किया। फीडर संख्या चार को भी बांटकर नया चंडी मंदिर फीडर बनाया गया। इसके लिए सब स्टेशन पर अलग से इनकमिंग और दो आउटगोइंग मशीन स्थापित कराई गई। इसके साथ ही शहर में स्थापित विभिन्न क्षमता के ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की भी क्षमता वृद्धि की गई। जबकि, कई फीडरों के अंतर्गत मोहल्लों से निकली केबलों को भी बदला गया। एक महीने से अब तक हर फीडर पर दस से बीस एम्पियर लोड बढ़ा है।
विज्ञापन

------------

यह है लोड की स्थिति
फीडर एक महीने पहले लोड वर्तमान लोड
गोविंदनगर-- 40-50 एम्पियर 60-70 एम्पियर
नेहरूनगर- 20-25 एम्पियर 30-40 एम्पियर
बिहारीराशन 45-50 एम्पियर 55-60 एम्पियर

पुराना तीन नंबर 30-40 एम्पियर 50-60 एम्पियर
एक नंबर 60-70 एम्पियर 80-90 एम्पियर
चार नंबर 65-70 एम्पियर 90-95 एम्पियर
पांच नंबर 65-70 एम्पियर 80-85 एम्पियर
पिसनारी 45-50 एम्पियर 60-65 एम्पियर
चंदेरा 100-110 एम्पियर 120-130 एम्पियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed