{"_id":"6a8f341ef05235750d0f04c4","slug":"around-8000-sisters-will-get-the-benefit-of-free-travel-on-raksha-bandhan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162021-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लगभग 8000 बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लगभग 8000 बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा का लाभ
विज्ञापन
ललितपुर। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बहनों को तीन दिन तक अपने एक सहयोगी के साथ रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। 27 को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इससे बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में आर्थिक संकट नहीं होगा, निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगी। विभागीय अनुमानों के अनुसार जिले की लगभग 8000 बहनें मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।
बीते वर्षों में रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज बसों में बहनों को सीमित समय के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती थी। इसमें महज बहनों को ही मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता था।
अब शासन ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा में वृद्धि कर दी है। अब तीन दिन तक बहनें अपने एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। बिना किसी शुल्क के यात्रा की सुविधा 27, 28 और 29 अगस्त तक रहेगी। इसमें रोडवेज बस के परिचालक यात्रियों को शून्य मूल्य का टिकिट भी देंगे।
विज्ञापन
27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त को रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा बहनों व उनके सहयोगी को दी जाएगी। ललितपुर में अधिक-से-अधिक रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इससे ज्यादातर बहनों को बिना किसी शुल्क के यात्रा का लाभ मिल सकेगा।
- उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी