{"_id":"61b4fff0b28ee4645d3f3b8e","slug":"another-accused-arrest-in-gang-rape-of-a-teenager-lalitpur-news-jhs2107263131","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सत्रहवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सत्रहवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह साल से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे अब इस मामले में कुुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 17 हो गई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को उसके साथ छह साल से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 28 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ एवं अन्य परिवारजनों के साथ ही तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, सपा और बसपा के अन्य पदाधिकारियों समेत कुल 28 आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। सभी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इससे ललितपुर की राजनीति में कई तरह की चर्चा चली।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उस समय एसओजी, एसआईटी के साथ ही झांसी और जालौन समेत दस टीमों को गठन किया गया था। जिसमें पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, महेंद्र दुबे, राजेश जोझिया समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब एसओजी एवं कोतवाली पुलिस की सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार की टीम ने मामले में 17वें आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अदालत से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।