{"_id":"69139ad77af339b051050092","slug":"an-accused-person-wanted-in-an-attempted-kidnapping-case-and-carrying-a-reward-of-twenty-five-thousand-rupees-has-been-arrested-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-677939-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अपहरण के प्रयास में वांछित पच्चीस हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अपहरण के प्रयास में वांछित पच्चीस हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वांछित चल रहा पच्चीस हजार रुपये के इनामिया आरोपी को थाना नाराहट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वह व्यापारी को बाइक पर बैठाकर अपहरण का प्रयास करने के मामले में वांछित था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
कस्बा नाराहट निवासी व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता का 8 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया था। इसमें बदमाश सफल नहीं हो सके थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी ने बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाई थी। आसपास के जनपदों में करीब 300 किलोमीटर में दायरे में करीब 500 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। इसके बाद बदमाशों की पहचान हो पाई थी।
अजय, राज व मोनू काे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इस घटना में शामिल कल्लू निवासी मोहल्ला नाले की बस्ती पृथ्वीपुर थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश से फरार चल रहा था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने वांछित कल्लू के ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार को थाना नाराहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से वांछित आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। इनामी वांछित को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नाराहट पारुल चंदेल, उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, भूपेंद्र कुमार, हेड कांसटेविल योगेश प्रताप सिंह, विवेक राठौर शामिल रहे।