फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Amukedha school staff , cut salaries

अमऊखेड़ा स्कूल के स्टाफ का काटा वेतन

Thu, 04 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
 Amukedha school staff , cut salaries
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड बिरधा के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पर उन्होंने कई शिक्षक, शिक्षिकाओं के वेतन काट व रोक दिए हैं। एक शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन


बीएसए संतोष कुमार राय ने प्रावि अमऊखेड़ा का निरीक्षण सुबह 8:35 बजे पर किया। इस दौरान विद्यालय के बाहर कुल छह बच्चे खड़े थे। वहीं, रसोइया सीमा विद्यालय का ताला खोल रही थीं। ग्राम प्रधान प्रतिपाल सिंह व ग्रामवासियों ने बताया कि विद्यालय कभी भी समय से नहीं खुलता है। निरीक्षण के समय शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिस पर बीएसए ने समस्त अध्यापकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन भी रोक दिया है। 
विज्ञापन


प्रावि कपासी में नामांकित 102 के सापेक्ष 39 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह अनुपस्थित पाई गई। उनका केवल प्रार्थना पत्र रखा पाया गया। जिस पर बीएसए ने उनका वेतन काटते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। ग्रामवासियों ने शिक्षिका विद्यावती झां के नहीं पढ़ाने की शिकायत की है। इस पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विद्यावती झां का वेतन शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार नहीं होने तक रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रावि मादौन में नामांकित 127 बच्चों मेे से 57 उपस्थित मिले। बीएसए ने जिला समन्वयक (निर्माण) को विद्यालय भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। प्रावि माताखेड़ा में 39 बच्चे उपस्थित पाए गए। बीएसए ने शिक्षक कृष्णगोपाल चौबे और सहायक अध्यापक पुनीत रजक का वेतन शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होने तक वेतन रोक दिया। उप्रावि मादौन में सहायक अध्यापिका प्रज्ञा चौरसिया अनुपस्थित पाई गई। उनका वेतन काटते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया। साथ ही कल्पना श्रीवास्तव का वेतन भी रोक दिया।

उप्रावि भारौन में सहायक अध्यापिका अंशु श्रीवास्तव पिछले दो वर्षों से सीसीएल, मेडीकल एवं अन्य अवकाश पर रही हैं। 22 जून को खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा ने बाल्यकाल देखभाल अवकाश स्वीकृत कर दिया है जबकि 15 जून 2016 को निर्गत शासनादेश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी को बाल्यकाल देखभाल अवकाश स्वीकृति करने से पृथक कर दिया गया है। जिस पर बीएसए ने सहायक अध्यापिका अंशु श्रीवास्तव का स्वीकृत बाल्यकाल अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया, साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन भी रोक दिया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को चेतावनी निर्गत करते हुए प्रत्येक दिवस में मध्यान्ह भोजन वितरित कराने के निर्देश दिए।

उप्रावि भडयावारा में प्रधानाध्यापिका नीता वाजपेई तीन दिन से अनुपस्थित चल रही हैं। सहायक अध्यापक ने बतलाया कि वह कभी कभार ही विद्यालय आती हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापिका नीता वाजपेई का तीन दिवस का वेतन काटते हुए आगामी माहों तक वेतन रोक दिया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी। प्रावि भारौन में प्रधानाध्यापिका प्रीति गुप्ता अनुपस्थित पाई गई।


विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अक्षय कुमार जैन अनुपस्थित पाए गये। ग्रामवासियों ने शिकायत की अक्षय जुलाई माह में नवीन नियुक्त हुए हैं एवं माह में केवल तीन चार दिन ही विद्यालय आए हैं। उनके द्वारा उपस्थिति पंजिका में पूर्व तिथि में हस्ताक्षर किए गए हैं, इसकी पुष्टि उपस्थित शिक्षा मित्र ने की है। जिस पर बीएसए ने सअ अक्षय कुमार जैन से स्पष्टीकरण तलब किया है। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों ने शिक्षिका प्रीति गुप्ता की भी नियमित नहीं आने की शिकायत की। जिस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका  प्रीति गुप्ता के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर बीएसए ने विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका फातिमा खातून एवं सहायक अध्यापक मान सिंह का वेतन शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होने तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed