फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ambulance strike continue, third day

तीसरे दिन भी जारी रही एंबुलेंस संगठन की हड़ताल

Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
ambulance strike continue, third day
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
ललितपुर। बुधवार को जीवनदायनी एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि एएलएस एंबुलेंस के संचालन का ठेका अन्य कंपनी को कर दिया गया है। इससे चालक समेत कई कर्मचारी कार्य से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। साथ ही हम सभी कर्मियों ने कोरोना जैसी महामारी काल में कार्य किया है। इसके बाद भी किसी प्रकार की सहानुभूति नहीं दी जा रही है। उन्होंने मांग की है कि इन एंबुलेंसों पर कार्यरत कर्मचारियों को ही कार्य पर रखा जाए। अनुभवी कर्मी के कार्य से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। संक्रमणकाल में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कोरोना योद्घाओं, कोरोना वॉरियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाई जाए। संक्रमण जैसे महामारी काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को बीमा राशि पचास लाख रुपये और सहायता राशि सरकार द्वारा दी जाए। कंपनी के बदलने पर वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। संगठन की मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और कंपनी की होगी। इस दौरान अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, जयहिंद सिंह, राकेश कुमार, श्रीपत, सोनू, विकास, अनुज, रामनरेश यादव, लोकेंद्र, कुलदीप, अशोक यादव, राघवेंद्र, श्यामसुंदर, संजय, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed