फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   amar ujala asar

नपा ने रुकवाया अवैध निर्माण कार्य

Fri, 16 Oct 2015 01:38 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 16 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
amar ujala asar
ललितपुर। वार्ड नंबर 24 नझाई बाजार में चल रहा अवैध निर्माण कार्य नगर
विज्ञापन
पालिका ने रुकवा दिया है। भवन स्वामी को अपनी हद में ही निर्माण कार्य कराने की चेतावनी दी गई है।


मुहल्ला तालाबपुरा में वाटर वर्क्स के सामने बहुमंजिला भवन बने हुए हैं ,जबकि पानी की निकासी के लिए पुरानी नालियां बनी हुई हैं। मुहल्ले के दो भवन स्वामियों ने आधी नालियों पर ही बीम डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसका मुहल्लेवासियों ने विरोध किया। लेकिन, उक्त भवन स्वामी नहीं माने। इस संबंध में अमर उजाला ने नौ अक्तूबर शुक्रवार को पेज नंबर चार पर नाली व नाले पर किया जा रहा कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।



खबर छपने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के निर्देश पर अवर अभियंता विपिन कुमार और नजूल लिपिक प्रदीप कुमार सौंरियाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने रजिस्ट्री के अनुसार ही निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed