फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After completion of voting, please press the close button of the control unit.

Lalitpur News: मतदान समाप्त होने के बाद कंट्रोल यूनिट का क्लोज बटन अवश्य दबाएं

Tue, 09 Apr 2024 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
After completion of voting, please press the close button of the control unit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मतदान संबंधी प्रशिक्षण जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया। उन्हाेंने प्रोजेक्टर व डेमो के माध्यम से मतदान की बारीकियों को बताया। प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया। प्रथम पाली में ललितपुर व दूसरी पाली में महरौनी विधानसभा क्षेत्र के मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम को प्रयोग में लाने की विधि भलीभांति सीख लें। मतदान शुरू होने से पूर्व समस्त बूथों पर मॉकपोल कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के पश्चात कंट्रोल यूनिट पर क्लोज बटन जरूर दबाएं, जिससे मशीन की बैटरी डिस्चार्ज न हो। इसके पश्चात मशीन को सील करना है। मतदान के समय यदि कोई व्यक्ति ईवीएम को लेकर आपत्ति व्यक्त करता है तो शिकायत का निस्तारण नियम के तहत किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ कमलाकांत पांडेय, डीडीओ केएन पांडेय, मास्टर ट्रेनर्स सहित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed