{"_id":"65cbb6487eb8ffd7eb0df4f1","slug":"advocates-protested-and-blocked-indira-square-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110314-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर इंदिरा चौराहे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर इंदिरा चौराहे पर लगाया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। तहसील के न्यायालय में लंबे समय से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जूनियर डिवीजन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति न होने से अधिवक्ता और वादकारी परेशान हैं। मंगलवार को बार संघ ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर इंदिरा चौराहे पर जाम लगा दिया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के आश्वासन पर मुख्य मार्ग से जाम खुल सका।
बार संघ अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी एवं महामंत्री लोकपाल सिंह की मौजूदगी में बार संघ सभागार में आयोजित बैठक में दोनों न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति कराने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बार अध्यक्ष ने कहा कि सत्र न्यायाधीश ललितपुर एवं प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रयागराज से ज्ञापन के माध्यम से न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की गई, लेकिन नौ माह बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं हो सकी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाह्य न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं कर रहे हैं और वाद पत्रावलियों को स्थानांतरित किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट की पत्रावलियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। इस आदेश से क्षुब्ध होकर बार संघ के सभी अधिवक्ता मंगलवार से शुक्रवार तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।
-- -- -- -- -- राज्यमंत्री ने डीएम से बात कर वकीलों को दिया आश्वासन
श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। अधिवक्ताओं ने राज्यमंत्री को अवगत कराया कि न्यायिक अधिकारी नहीं होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तहसील के प्रत्येक गांव में खतौनी में भूमि का अंश निर्धारण गलत तरीके से कर दिया गया है, इससे काश्तकार परेशान हैं। राज्यमंत्री ने मोबाइल पर जिलाधिकारी से बात कर अधिवक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र उच्च स्तर पर पहल कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।