{"_id":"58fa5c224f1c1b09038b46ae","slug":"administration-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई छुट्टी पर तो कोई सप्ताह भर से मीटिंग में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई छुट्टी पर तो कोई सप्ताह भर से मीटिंग में
lalitpur
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त का निर्देश पर सीडीओ के शुक्रवार की सुबह दस बजे से 45 मिनट केे निरीक्षण में विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कई अधिकारी व कर्मचारी गायब मिले। कोई छुट्टी पर गया, तो कोई सप्ताह भर से मीटिंग के लिए मुख्यालय जाना बताया गया। गायब मिले अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जबकि कई लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
सीडीओ प्रवीण कुमार लक्ष्कार ने शुक्रवार को सुबह दस बजे से 10 बजकर 45 मिनट बजे तक विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थित जांची गई। जिला विकास कार्यालय के निरीक्षण में संजय तिवारी, प्रधान सहायक स्नेहलता वर्मा, प्रधान सहायक अनुपस्थित पाए गए। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेकर शीघ्र प्रस्तुत करें और संबंधित उनकी बिना अनुमति के इनका उक्त तिथि का एक दिन का वेतन आहरित न किया जाए।
जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में कनिष्ठ लिपिक वैभव सिंह आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। जिला युवा कल्याण अधिकारी के पास जिला पंचायत राज अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण वह जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जाना बताए गए। अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई कार्यालय में अधिशासी अभियंता के विषय में कार्यालय स्टाफ द्वारा बताया गया कि वह आकस्मिक अवकाश पर हैं। वरिष्ठ सहायक बृजेश कुमार सिंह चिकित्सा अवकाश पर हैं और सहायक लेखाकार अकरम खां आकस्मिक अवकाश पर पाए गए।
विज्ञापन
सहायक अभियंता, लघु सिंचाई कार्यालय कार्यालय में एसीटीडी हरभजन कुशवाहा एवं हेल्पर मुनीश्वर प्रसाद आकस्मिक अवकाश पर मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी के लखनऊ बैठक में जाना बताया गया। प्रधान सहायक चन्द्र प्रकाश साहू के भी लखनऊ बैठक में जाना बताया गया। शशि प्रकाश पत्रवाहक अनुपस्थित पाए गए। जीप चालक बरखत खान के विषय में उनका बाल विकास परियोजना अधिकारी जखौरा के साथ क्षेत्र में जाना बताया। पत्रवाहक रामेश्वर प्रसाद निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध बताया। किन्तु अभी तक कार्यमुक्त होकर कार्यालय में वापस नहीं आए हैं। जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कोरामेश्वर प्रसाद को तत्काल कार्यालय वापस बुलाने को निर्देशित किया। पत्रवाहक शशि प्रकाश का स्पष्टीकरण लेकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशासी अभियंता सुबह 10.18 बजे तक अनुपस्थित थे, जो कुछ समय बाद उपस्थित हो गए। कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार वर्मा आकस्मिक अवकाश पर तथा कनिष्ठ सहायक गिरजा शंकर भ्रमण पर झांसी जाना बताए गए। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर गिरजा शंकर माह अप्रैल में 10, 12, 18 एवं 19 को लखनऊ में रहना दर्शाया गया। अधिशासी अभियन्ता से साक्ष्यों सहित कनिष्ठ सहायक गिरजा शंकर के इतने दिन लखनऊ में किस कार्य से रहे हैं से अवगत कराने को कहा गया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में कृषि रक्षा यांत्रिक लाखन सिंह यादव झांसी भ्रमण पर जाना, प्रासहा जयन्ती लाल आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। वरिष्ठ सहायक घनश्याम दास 6 अप्रैल से नगरीय निर्वाचन कार्यालय, ललितपुर से सम्बद्व होना बताए गए। तीन अप्रैल को भी अन्य कार्यालयों के साथ इस कार्यालय का उपस्थित रजिस्टर मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति चैक की गई थी, जिसमें लाखन सिंह यादव, कृषि रक्षा यात्रिक झांसी भ्रमण पर जाना पाए गए थे। भ्रमण पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि तीन एवं 21 अप्रैल को उक्त लाखन सिंह यादव के भ्रमण पर रहने का विवरण इसमें नहीं भरा गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी अवकाश पर बताए गए।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के विषय में बताया गया कि वह क्षेत्र में भ्रमण पर गए हुए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वह जिस कार्य से क्षेत्रीय भ्रमण पर गए हैं, उसके फोटो सहित निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करें। सहकारिता विभाग में लक्ष्मन एवं रट्टी लाल सहयोगी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें चार माह माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विषय में सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया कि वसूली स्थगित होने के कारण इनका वेतन नहीं दिया जा पा रहा है। जिस पर उनका वेतन शीघ्र दिलाने के निर्देेश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में समाज कल्याण सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार का एक्सीडेन्ट होने के कारण वह 6 अप्रैल से चिकित्सा अवकाश पर होना पाया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के सहायक संख्याधिकारी विनोद कुमार के विषय में बताया गया कि यह जनपद जालौन में सम्बद्व थे, जिनकी पदोन्नति होने के बाद अब इनका स्थानान्तरण 13 अप्रैल को जनपद जालौन के लिए होना पाया गया। वरिष्ठ सहायक मनीष शुक्ला लखनऊ मुख्यालय पर सम्बद्व बताए गए। परियोजना प्रभारी नेडा कार्यालय में मैकेनिक कम ऑपरेटर राम बिहारी ओझा मड़ावरा भ्रमण पर जाना बताए गए। कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में अन्वेषक तकनीकी नेमीचन्द्र जैन आकस्मिक अवकाश पर पाए गए।