फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ADM inaugurated the five-day fair in Rakhpanchampur

Lalitpur News: राखपंचमपुर में पांच दिवसीय मेले का एडीएम ने किया शुभारंभ

Fri, 29 Mar 2024 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
ADM inaugurated the five-day fair in Rakhpanchampur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राखपंचमपुर में आयोजित होने वाले मेले का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने किया। इस मेले का आयोजन पांच दिन किया जाएगा। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए हैं। साथ ही मेला ग्राउंड में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू रहे, इसके लिए पंचायती राज विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। साथ ही दुकानदारों पर स्वच्छता कर भी लगाया है।

अपर जिलाधिकारी ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। उन्होंने श्रीसिद्ध बाबा की आरती की। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। यह जिले का ऐतिहासिक मेला है और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। महिला पुलिस बल व सादे कपड़े में भी पुलिस बल तैनात है। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी लगाई गई है। पंचायती राज विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए पचास कर्मचारी लगाए गए हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह, मेला प्रभारी तहसीलदार सदर नरेश चन्द्र, नायब तहसीलदार भानुप्रताप, ग्राम प्रधान राखपंचमपुर राजपाल सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक जखौरा मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed