फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action will be taken against police officers who are lax in investigations

विवेचनाओं में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Wed, 08 Dec 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against police officers who are lax in investigations
ललितपुर। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराधों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें झांसी के डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाना प्रभारी डोर टू डोर जाकर हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन करें और टॉप टेन अपराधियों पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करें और अधीनस्थों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए समयबद्ध निस्तारित कराएं। एसपी को निर्देश दिए कि विवेचनाओं में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जनपद में वांछित अपराधियों की संख्या अधिक है। जिनको पकड़ने के लिए टीमें गठित की जाएं।
विज्ञापन

नकबजनी, लूट आदि के अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ वर्ष 2021 में गैंग पंजीकरण की कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी अपराधों की समीक्षा कर गैंग पंजीकरण की कार्रवाई कराएं। डीआईजी ने टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा, संपत्ति जब्तीकरण व हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि क्रियाशील अपराधियों की समीक्षा करने में और जो अपराधी संपत्ति संबंधी मामलों में नामजद या प्रकाश में आए हैं, उन्हें सक्रिय लिस्ट में लाकर उनके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुरस्कार घोषित अपराधियों की टीम बनाकर दबिश देकर गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए। जमानत पर छूटे अपराधियों के अपराध में संलिप्त पाए जाने पर उनकी जमानत निरस्त कराते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने एसपी निखिल पाठक को निर्देश दिए कि आगामी चुनाव को देखते हुए सघन चेकिंग कराए और चुनाव संबंधित सूचनाएं समयबद्ध ढंग से प्रेषित प्रतिदिन चुनाव कार्यालय में बैठकर समीक्षा करें। इस दौरान चारों सर्किल के सीओ, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज सहित विभागीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed